पावन चरण तुम्हारे ओ मन मोहन चितचोर लिरिक्स | paavan charan tumhare o manmohan chitchor lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

पावन चरण तुम्हारे,
ओ मन मोहन चितचोर,
हमको भी पावन करदे,
ओ प्यारे नंद किशोर।।

तर्ज – सावन का महीना।

सारे जगत का तू रखवाला,
मुरली मनोहर ओ नंदलाला,
तब तो तेरी पूजा,
होती है चारो ओर,
हमको भी पवन करदे,
ओ प्यारे नंद किशोर।।

राजा हो या दीन भिखारी,
मिलती है सबको किरपा तुम्हारी,
एक भाव से देखे,
तू सबको नवल किशोर,
हमको भी पावन करदे,
ओ प्यारे नंद किशोर।।

दोष हमारे कान्हा चित न धरना,
मैं पतझड़ हूँ सावन करना,
‘राजेंद्र’ पे वर्षा दे,
तू किरपा माखन चोर,
हमको भी पावन करदे,
ओ प्यारे नंद किशोर।।

पावन चरण तुम्हारे,
ओ मन मोहन चितचोर,
हमको भी पावन करदे,
ओ प्यारे नंद किशोर।।

गीतकार/गायक – राजेन्द्र प्रसाद सोनी।
8839262340}]

Leave a Comment