फागण की मस्ती में झूमे श्याम दीवाना मेरा मन लिरिक्स | fagan ki masti me jhume shyam deewana mera man lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

फागण की मस्ती में झूमे,
श्याम दीवाना मेरा मन,
रंगो की वर्षा होगी तो,
रंग जाएगा सारा तन,
होली खेले खेले होली,
होली खेले हो हो,
होली श्याम के संग में।।

तर्ज – इश्क़ तेरा तड़पावे।।

श्याम से कह देना सब मिलके,
आज ना कोई चाल चले,
जी भर के फिर रंग लगाना,
हो जाए नीले पीले,
छेड़ छाड़ करले जी भर के,
मौका है रे ये पावन,
नाच रहा है सांवरिया और,
बाज रहे हैं ढोल और चंग,
होली खेले खेले होली,
होली खेले हो हो,
होली श्याम के संग में।।

श्याम रंगीला पूरा रंग में,
आज तो हमको लागे है,
सबके संग में होली खेले,
झूम झूम के नाचे है,
एक जैसा होली में लगता,
खाटू और वृन्दावन,
रोक ना पायेगा ‘टीटू’ जब,
चढ़ जाए भक्ति का रंग,
होली खेले खेले होली,
होली खेले हो हो,
होली श्याम के संग में।।

फागण की मस्ती में झूमे,
श्याम दीवाना मेरा मन,
रंगो की वर्षा होगी तो,
रंग जाएगा सारा तन,
होली खेले खेले होली,
होली खेले हो हो,
होली श्याम के संग में।।

Singer – Priyanka Sonkar}]

Leave a Comment