सांवरे सांवरे सांवरे हम दीवाने तेरे सांवरे चित्र विचित्र भजन लिरिक्स | hum diwane tere sanvare lyrics in hindi

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

सांवरे सांवरे सांवरे,
हम दीवाने तेरे सांवरे।।

तन मन में मेरे तू बसा सांवरे,
रग रग में मेरे तू रमा सांवरे,
आजा अब तू कहाँ,
छुप गया सांवरे,
बिन तेरे जीना अब,,,
बिन तेरे जीना मुश्किल हुआ सांवरे
सांवरे सांवरे सांवरे,
हम दीवाने तेरे सांवरे।।

मेरे दिल में बसी तेरी बाँकी अदा,
पास चरणो के तेरे रहूँ मैं सदा,
ये जुदाई तेरी बस है मेरी कजा,
दूर चरणो से अब,,,
दूर चरणो से जाऊं कहाँ सांवरे,
सांवरे साँवरे सांवरे,
हम दीवाने तेरे सांवरे।।

सारी दुनिया से अब तो हारे हम,
आ गए श्याम तेरे द्वारे हम,
तेरे बिना बेसहारे हम,
तेरी चौखट पे मिट गए सारे गम,
तू मेरा हो गया,,,
तू मेरा मैं तेरा हो गया सांवरे,
सांवरे साँवरे सांवरे,
हम दीवाने तेरे सांवरे।।

काम कोई ना अपना जब आया मेरा,
तूने बिगड़ा मुकद्दर बनाया मेरा,
करते ‘चित्र विचित्र’,
अब शुक्रिया तेरा,
ऐसा तेरा करम,,,
ऐसा तेरा करम हो गया सांवरे,
सांवरे साँवरे सांवरे,
हम दीवाने तेरे सांवरे।।

सांवरे सांवरे सांवरे,
हम दीवाने तेरे सांवरे।।}]

Leave a Comment