Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
अगर काश ऐसी करामात हो जाए,
रूबरू कन्हैया तुमसे बात हो जाए,
रूबरू कन्हैया तुमसें बात हो जाए।।
तर्ज – रब करे तुझको भी।
आज तक ना देखा तुमको,
देखने का चाव है,
तुमको सीने से लगा लूँ,
दिल का ये ही भाव है,
कुछ तो अच्छे कर्मो की,
सौगात हो जाए,
रूबरू कन्हैया तुमसें बात हो जाए।।
बात कुछ तो आप में है,
सारे जग में शोर है,
आपके जैसा कन्हैया,
दूजा ना कोई और है,
हाथों में तेरे मेरा हाथ हो जाए,
रूबरू कन्हैया तुमसें बात हो जाए।।
भक्तो में ना गिनती मेरी,
भक्ति का ना ज्ञान है,
फिर भी भजनों से रिझाने,
का दिया वरदान है,
‘मोहित’ के दिल की पूरी आस हो जाए,
astrobabaonline Lyrics,
रूबरू कन्हैया तुमसें बात हो जाए।।
अगर काश ऐसी करामात हो जाए,
रूबरू कन्हैया तुमसे बात हो जाए,
रूबरू कन्हैया तुमसें बात हो जाए।।
Singer – Radhika Gargi}]