तू जाने या मैं जानू हिंदी भजन लिरिक्स | tu jane ya main janu bhajan lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

क्या पाया है दर तेरे आकर,
तू जाने या मैं जानू,
मिलता है क्या तुमको रिझाकर,
तू जाने या मैं जानू।।

तर्ज – प्यार में होता है क्या जादू।

सब चाहते हैं जीत जहाँ में,
किसको पसंद यहाँ हारना,
क्या जीता हूँ खुद को हराकर,
तू जाने या मै जानू
मिलता है क्या तुमको रिझाकर,
तू जाने या मैं जानू।।

अपनी हस्ती कर दी समर्पित,
तेरे नाम की ज्योत में,
निखरा हूँ मैं खुद को बुझाकर,
तू जाने या मै जानू
मिलता है क्या तुमको रिझाकर,
तू जाने या मैं जानू।।

प्रेम समर्पण की है पूँजी,
तुझपे लुटा दी सांवरे,
कितना धनी हूँ सबकुछ लुटा के,
तू जाने या मै जानू
मिलता है क्या तुमको रिझाकर,
तू जाने या मैं जानू।।

‘सोनू’ करे बस चर्चा तुम्हारी,
और ना गुण कोई ख़ास है,
काबिल हुआ हूँ गुण तेरे गाकर,
तू जाने या मै जानू
मिलता है क्या तुमको रिझाकर,
तू जाने या मैं जानू।।

क्या पाया है दर तेरे आकर,
तू जाने या मैं जानू,
मिलता है क्या तुमको रिझाकर,
तू जाने या मैं जानू।।

Singer – Sona Jadhav

ये भी देखें – तेरे दर पे आके मुझे क्या।}]

Leave a Comment