आज मेरे श्याम को मनाना है भजन लिरिक्स | aaj mere shyam ko manana hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

कान्हा से प्यार का है बंधन,
श्रद्धा से करता हूँ मैं वंदन,
रोको कोई तो मेरे श्याम को क्यों,
रूठा मुझसे,
आज मेरे श्याम को मनाना है,
हाले दिल श्याम को सुनना है।।

तर्ज – आज फिर मिलने की।

मेरे दिल की है ये तमन्ना,
श्याम से मिलने का है सपना,
मुझको तो बस इंतज़ार है कब,
होगा अपना,
आज मेरे श्याम को मनाना हैं,
हाले दिल श्याम को सुनना है।।

मेरी खता को तुम भुला दो,
अपने चरणों में तुम जगह दो,
वरना कहाँ पे अब जाएगा ये,
बालक तेरा,
आज मेरे श्याम को मनाना हैं,
हाले दिल श्याम को सुनना है।।

तुम तो हो मोहन जग के स्वामी,
मेरी भी सुनलो श्याम कहानी,
कब से खड़ा है तेरी राह में श्याम,
सेवक तेरा,
 astrobabaonline Lyrics,
आज मेरे श्याम को मनाना हैं,
हाले दिल श्याम को सुनना है।।

कान्हा से प्यार का है बंधन,
श्रद्धा से करता हूँ मैं वंदन,
रोको कोई तो मेरे श्याम को क्यों,
रूठा मुझसे,
आज मेरे श्याम को मनाना है,
हाले दिल श्याम को सुनना है।।

Singer – Mukesh Bagda Ji

ये भी देखें – आज मेरे श्याम की शादी है।}]

Leave a Comment