दीवाना राधे का मुरली वाला श्याम भजन लिरिक्स | diwana radhe ka murali wala shyam lyrics in hindi

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

दीवाना राधे का,
दिवाना राधे का,
मुरली वाला श्याम,
गुजरिया नचले रे,
गुजरिया नचले रे,
गोवर्धन के नाम,
दीवाना राधे का।।

राधे राधे जपता है,
सखियों से कहता है,
प्यारी लगे राधे रानी,
रास लीला करता है,
राधा संग नाचता है,
कान्हा करे मनमानी,
ग्वाल बाल तंग हुए,
ब्रजवा के दंग हुए,
मगन हुए घनश्याम,
दिवाना राधे का,
दीवाना राधे का।।

मैया जी हैरान हुई,
गैया परेशान हुई,
कान्हा हुए बेकाबू,
सोच रही रुक्मणि,
सौत मेरी कोन बनी,
किसने किया ये जादू,
किसकी ये प्रीत में है,
खोये खोये श्याम मेरे,
छोड़ा द्वारिका धाम,
दिवाना राधे का,
मुरली वाला श्याम,
गुजरिया नचले रे,
गुजरिया नचले रे,
गोवर्धन के नाम,
दीवाना राधे का।।

माखनी से मुख मोड़ा,
मठ्ठा दही खाना छोड़ा,
सुध बुध सब बिसराई रे,
ग्वालो की ये टोली छोड़ी,
कान्हा ने ठिठोली छोड़ी,
बरसाने वाली मन भायी रे,
जमुना के तट घट,
भूले कान्हा पनघट,
भूल गए ब्रजधाम,
दिवाना राधे का,
मुरली वाला श्याम,
गुजरिया नचले रे,
गुजरिया नचले रे,
गोवर्धन के नाम,
दीवाना राधे का।।

राधा संग रास करे,
ग्वालो को उदास करे,
कान्हा की लीला न्यारी रे,
गोपियों को तंग करे,
मन में उमंग भरे,
बड़े ही रंगीले गिरधारी रे,
मथुरा में शोर मचे,
नन्द किशोर नाचे,
वैरागी घनश्याम,
दिवाना राधे का,
मुरली वाला श्याम,
गुजरिया नचले रे,
गुजरिया नचले रे,
गोवर्धन के नाम,
दीवाना राधे का।।

दीवाना राधे का,
दीवाना राधे का,
मुरली वाला श्याम,
गुजरिया नचले रे,
गुजरिया नचले रे,
गोवर्धन के नाम,
दीवाना राधे का।।}]

Leave a Comment