मुझे मेरे श्याम मोहब्बत दे दो,
जिऊँ जब तक,
तेरे चरणों की इबादत दे दो,
तेरा होकर तेरा ही कहलाऊं,
हर जनम में,
तेरी सेवा की इजाजत दे दो।।
तर्ज – मेरे महबूब क़यामत होगी।
तेरी कृपा ना रूठे कभी,
साथ तेरा ना छुटे कभी,
रिश्ता ये बाबा ना टूटे कभी,
सांस बिन जी भी लूँ,
तेरे बिन ना जियूं,
भूले से भी ना भुलाना,
मुझे तेरे प्यार की दौलत दे दो,
जिऊँ जब तक,
तेरे चरणों की इबादत दे दो।।
चाहे कही भी करूँ मैं बसर,
मुझपे रहे बाबा तेरी नज़र,
रखना प्रभु यूँ ही मेरी खबर,
कोई भी हो पहर साँझ या दोपहर,
गाऊं मैं तेरा ही तराना,
मेरे दिल को ऐसी आदत दे दो,
जिऊँ जब तक,
तेरे चरणों की इबादत दे दो।।
जब तक ये मेरा जीवन रहे,
नजरो में तेरा दर्शन रहे,
लब तेरा ही सुमिरण रहे,
जब तलक सांस हो तू मेरे पास हो,
और कोई ना आस है,
‘सोनू’ को बस ये ही राहत दे दो,
astrobabaonline Lyrics,
जिऊँ जब तक,
तेरे चरणों की इबादत दे दो।।
मुझे मेरे श्याम मोहब्बत दे दो,
जिऊँ जब तक,
तेरे चरणों की इबादत दे दो,
तेरा होकर तेरा ही कहलाऊं,
हर जनम में,
तेरी सेवा की इजाजत दे दो।।
Singer – Bulbul Agarwal}]