काम सांवरा आया है हिंदी भजन लिरिक्स | kaam sanwara aaya hai bhajan lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

जब जब भीड़ पड़ी भक्तों पर,
काम सांवरा आया है,
जिसने सच्चे मन से पुकारा,
दौड़ा दौड़ा आया है,
जब जब भीड़ पड़ी भक्तों पर,
काम सांवरा आया हैं।।

तर्ज – कस्मे वादे प्यार।

दुनिया ने ठुकराया मुझको,
बस तुमने अपनाया है,
साथ जो छोड़ा जग वालों ने,
तुमने साथ निभाया है,
पड़ी जरूरत जब भी मुझको,
तुमने हाथ बढ़ाया है,
जब जब भीड़ पड़ी भक्तों पर,
काम सांवरा आया हैं।।

ना मैं जानू पूजा तेरी,
ना सेवा का ज्ञान प्रभु,
ना धन दौलत पास में मेरे,
बस मन में यही भाव प्रभु,
रुखा सुखा भोग लगाकर,
भक्तों का मान बढ़ाया है,
जब जब भीड़ पड़ी भक्तों पर,
काम सांवरा आया हैं।।

इतनी सी है अर्जी मेरी,
बाबा तुम स्वीकार करो,
माफ करो मेरे ऐब गुनाह और,
अभिमान को दूर करो,
‘गौतम’ को अपना लो बाबा,
सब को ही अपनाया है,
काम सांवरा आया हैं।।

जब जब भीड़ पड़ी भक्तों पर,
काम सांवरा आया है,
जिसने सच्चे मन से पुकारा,
दौड़ा दौड़ा आया है,
जब जब भीड़ पड़ी भक्तों पर,
काम सांवरा आया हैं।।

Lyrics & Singer – गौत्तम शर्मा दूनी।
7737828030

https://youtu.be/1l8zvH2YTwg}]

Leave a Comment