खाटू आने को एक प्रेमी आपका तरसता है भजन लिरिक्स | khatu aane ko ek premi aapka tarasta hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

जाने वाले एक संदेशा,
सांवरे से कह देना,
खाटू आने को एक प्रेमी,
आपका तरसता है,
याद में तुम्हारी बाबा,
रोता और बिलखता है,
खाटू आनें को एक प्रेमी,
आपका तरसता है।।

तर्ज – गा रहा हूँ इस महफ़िल में।

दुनिया भर के सारे प्रेमी,
तुमसे मिलने जाते है,
ऐसी क्या खता हुई हमसे,
हम समझ ना पाते है,
जब भी कोई खाटू जाता,
मेरा मन ललचता है,
खाटू आनें को एक प्रेमी,
आपका तरसता है।।

बेक़रार आँखें हैं ये,
दीदार पाने को,
एक बार कह दो बाबा,
अपने धाम आने को,
जी भर के देखूं तुमको,
मन मेरा मचलता है,
खाटू आनें को एक प्रेमी,
आपका तरसता है।।

सौंप दी तेरे चरणों में,
मैंने अपनी अर्ज़ी है,
राजी रखो जैसे बाबा,
आगे तेरी मर्ज़ी है,
हुक्म तेरा ही ‘कुंदन’ का,
सांवरे सफलता है,
खाटू आनें को एक प्रेमी,
आपका तरसता है।।

जाने वाले एक संदेशा,
सांवरे से कह देना,
खाटू आने को एक प्रेमी,
आपका तरसता है,
याद में तुम्हारी बाबा,
रोता और बिलखता है,
खाटू आनें को एक प्रेमी,
आपका तरसता है।।

Singer – C. Chanchal Bhati}]

Leave a Comment