भरोसा है हमें तेरा कन्हैया बांसुरी वाले भजन लिरिक्स | bharosa hai hame tera kanhaiya bansuri wale lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

भरोसा है हमें तेरा,
कन्हैया  बांसुरी वाले,
कन्हैया बांसुरी वाले,
उबारेगा हमें भव से,
कन्हैया बांसुरी वाले,
कन्हैया बांसुरी वाले।।

तर्ज – बहारों फूल बरसाओ।

जरा तुम देखलो आकर,
दशा हम दीन दुखियों की,
कहाँ सुनता कोई विनती,
भला हम दीन दुखियों की,
तुम्ही आकर सम्हालो अब,
कन्हैया बांसुरी वाले,
कन्हैया बांसुरी वाले।।

सहारा बस तेरा हमको,
जगत को पालने वाले,
उबारो हमको दुखो से,
ओ संकट टालने वाले,
निहारो हम गरीबो को,
कन्हैया बांसुरी वाले,
कन्हैया बांसुरी वाले।।

पकड़ लो बांह अब मेरी,
कन्हैया नंद के प्यारे,
हमें अपना बनाले तू,
हम आये हैं तेरे द्वारे,
खड़ा ‘राजेन्द्र’ चरणों में,
कन्हैया बांसुरी वाले,
कन्हैया बांसुरी वाले।।

भरोसा है हमें तेरा,
कन्हैया बांसुरी वाले,
कन्हैया बांसुरी वाले,
उबारेगा हमें भव से,
कन्हैया बांसुरी वाले,
कन्हैया बांसुरी वाले।।

गीतकार / गायक – राजेंद्र प्रसाद सोनी।
8839262340}]

Leave a Comment