Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
जरा चलकर के खाटू में देखो,
श्याम किरपा लुटाते मिलेंगे।।
श्याम के द्वार जो आ गया है,
जो भी चाहा वही पा गया है,
रोते रोते जो दर पे है आया,
श्याम उसको हँसाते मिलेंगे,
जरा चलकर के खाटु में देखो,
श्याम किरपा लुटाते मिलेंगे।।
चल के बाबा को तू आजमा ले,
शर्त चाहे तू मुझसे लगा ले,
अपने भक्तों की राहों से बाबा,
खुद ही कांटे उठाते मिलेंगे,
जरा चलकर के खाटु में देखो,
श्याम किरपा लुटाते मिलेंगे।।
आज विश्वास बाबा पे करले,
श्याम की बांह चलके पकड़ ले,
देख लेगा तू खुद अपनी आँखों,
जब गले से लगाते मिलेंगे,
astrobabaonline Lyrics,
जरा चलकर के खाटु में देखो,
श्याम किरपा लुटाते मिलेंगे।।
जरा चलकर के खाटू में देखो,
श्याम किरपा लुटाते मिलेंगे।।
Singer – Avinash Karn}]