तेरी सूरत पे जाऊं बलिहारी सांवरिया गिरधारी भजन लिरिक्स | teri surat pe jau balihari sawariya girdhari lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तेरी सूरत पे जाऊं बलिहारी,
सांवरिया गिरधारी,
तीखे है नैना है तीखी कटारी,
सांवरिया गिरधारी,
तेरी सूरत पे जाऊँ बलिहारी,
सांवरिया गिरधारी।।

श्याम वरण लट घूंघरवारि,
केसर तिलक मधुर छवि न्यारी,
या पे मोहित फिरे ब्रजनारी,
सांवरिया गिरधारी,
तेरी सूरत पे जाऊँ बलिहारी,
सांवरिया गिरधारी।।

तेरी मुस्कन में जादू बिहारी,
जिसपे डारी वो हो गई तुम्हारी,
होंठ रस के रसीले है भारी,
सांवरिया गिरधारी,
तेरी सूरत पे जाऊँ बलिहारी,
सांवरिया गिरधारी।।

श्याम सुन्दर की हो गई मैं सांवरी,
बावरे लोग कहे मोहे बावरी,
मैंने दुनिया की लाज बिसारी,
सांवरिया गिरधारी,
तेरी सूरत पे जाऊँ बलिहारी,
सांवरिया गिरधारी।।

तेरी सूरत पे जाऊं बलिहारी,
सांवरिया गिरधारी,
तीखे है नैना है तीखी कटारी,
 astrobabaonline Lyrics,
सांवरिया गिरधारी,
तेरी सूरत पे जाऊँ बलिहारी,
सांवरिया गिरधारी।।

Singer – Dheeraj Bawra}]

Leave a Comment