तेरी रहमतो से जिये जा रहा हूँ भजन लिरिक्स | teri rehmato se jiye ja raha hun lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तेरी रहमतो से जिये जा रहा हूँ,
चरणों में तेरे खिंचा आ रहा हूँ,
तेरी रहमतों से जिये जा रहा हूँ।।

लुटाता है वो मैं लुटा जा रहा हूँ,
लुटाता है वो मैं लुटा जा रहा हूँ,
मिटाता है वो मैं मिटा जा रहा हूँ,
तेरी रहमतों से जिये जा रहा हूँ।।

खबर कुछ नहीं है कहाँ जा रहा हूँ,
खबर कुछ नहीं है कहाँ जा रहा हूँ,
बुलाता है वो मैं चला जा रहा हूँ,
तेरी रहमतों से जिये जा रहा हूँ।।

तेरे प्रेम का रंग यूँ ला रहा हूँ,
तेरे प्रेम का रंग यूँ ला रहा हूँ,
निगाहों में तेरी बसा जा रहा हूँ,
तेरी रहमतों से जिये जा रहा हूँ।।

पता प्रेम के सिंधु का पा रहा हूँ,
पता प्रेम के सिंधु का पा रहा हूँ,
तुझमे ही तुझमे बहा जा रहा हूँ,
तेरी रहमतों से जिये जा रहा हूँ।।

तेरी रहमतो से जिये जा रहा हूँ,
चरणों में तेरे खिंचा आ रहा हूँ,
तेरी रहमतों से जिये जा रहा हूँ।।

Singer / Lyrics – Shri Radha Raman Ji}]

Leave a Comment