Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
श्याम से दिल का लगाना,
कोई मजाक नही,
जीते जी जान से जाना,
कोई मजाक नही,
श्याम से दिल का लगाना।।
मोहब्बत जिनसे करते है,
बिना देखे अचम्भा है,
मोहब्बत जिनसे करते है,
बिना देखे अचम्भा है,
याद में आंसू बहाना,
कोई मजाक नही,
श्याम से दिल का लगाना।।
किसी के घर में लगी,
आग तो देखि होगी,
किसी के घर में लगी,
आग तो देखि होगी,
अपने घर आग लगाना,
कोई मजाक नही,
श्याम से दिल का लगाना।।
असर अगर आह में हो,
पत्थर भी पिघल जाते है,
असर अगर आह में हो,
पत्थर भी पिघल जाते है,
असर वो आह में लाना,
कोई मजाक नही,
श्याम से दिल का लगाना।।
किसी को कुछ भी कह देना,
आसान है मगर,
किसी को कुछ भी कह देना,
आसान है मगर,
सबकी चुपचाप सह जाना,
कोई मजाक नही,
याद में आंसू बहाना,
कोई मजाक नही,
श्याम से दिल का लगाना।।
श्याम से दिल का लगाना,
कोई मजाक नही,
जीते जी जान से जाना,
कोई मजाक नही,
श्याम से दिल का लगाना।।}]