श्याम तेरे नाम के दीवाने हो गए चित्र विचित्र भजन लिरिक्स | shyam tere naam ke diwane ho gaye lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

श्याम तेरे नाम के दीवाने हो गए,
दीवाने हो गए मस्ताने हो गए,
श्याम तेरे नाम के दिवाने हो गए,
बंसी की धुन के दीवाने हो गए,
श्याम तेरे नाम के दीवाने हो गए।।

तेरे है तेरे रहेंगे सदा,
मिलके तू हमसे होना ना जुदा,
जाने पहचाने क्यों बेगाने हो गए,
श्याम तेरे नाम के दीवाने हो गए।।

सांवरी सूरत से ही प्यार हो गया,
मुरली वाला मेरा दिलदार हो गया,
चरणों में तेरे ही ठिकाने हो गए,
श्याम तेरे नाम के दीवाने हो गए।।

‘चित्र विचित्र’ का कहना यही,
इनसे दूर कही रहना नहीं,
जाने पहचाने क्यों बेगाने हो गए,
श्याम तेरे नाम के दीवाने हो गए।।

श्याम तेरे नाम के दिवाने हो गए,
दीवाने हो गए मस्ताने हो गए,
श्याम तेरे नाम के दीवाने हो गए,
बंसी की धुन के दीवाने हो गए,
श्याम तेरे नाम के दीवाने हो गए।।}]

Leave a Comment