मेरे साँवरे तुझ बिन नहीं जग में मेरा कोई आसरा लिरिक्स | mere sanware tujh bin nahi jag me mera koi aasra lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मेरे साँवरे तुझ बिन नहीं,
जग में मेरा कोई आसरा,
तूने अगर ठुकरा दिया,
कही हो ना जाऊ मैं बावरा,
मेरे सांवरे तुझ बिन नहीं,
जग में मेरा कोई आसरा।।

तर्ज – तू प्यार है किसी और।

लोग कहते है तुझको दिलवाला,
हारे भक्तो का भी है रखवाला,
कोई आया जो मांगने वाला,
जिसने जो मांगा वो ही दे डाला,
झोली मेरी भी खाली है,
भर दो इसे अब साँवरा,
तूने अगर ठुकरा दिया,
कही हो ना जाऊ मैं बावरा,
मेरे सांवरे तुझ बिन नहीं,
जग में मेरा कोई आसरा।।

सारी दुनिया ने ठुकराया है,
क्या कहूँ कितना सताया है,
मैं जो निर्धन हूँ ये तेरी माया है,
क्यों गरीब को मिलता नही,
तेरे द्वार पर भी आसरा,
तूने अगर ठुकरा दिया,
कही हो ना जाऊ मैं बावरा,
मेरे सांवरे तुझ बिन नहीं,
जग में मेरा कोई आसरा।।

दुनिया ठुकराए मुझको चलता है,
मुझे ना अपनाए ये भी चलता है,
तू ना अपनाए दिल मेरा जलता है,
पर बतादे तू क्यों न पिघलता है,
तेरा साथ मांगू मैं सदा,
संग प्रीत तेरी साँवरा,
तूने अगर ठुकरा दिया,
कही हो ना जाऊ मैं बावरा,
मेरे सांवरे तुझ बिन नहीं,
जग में मेरा कोई आसरा।।

मेरे साँवरे तुझ बिन नहीं,
जग में मेरा कोई आसरा,
तूने अगर ठुकरा दिया,
कही हो ना जाऊ मैं बावरा,
मेरे सांवरे तुझ बिन नहीं,
जग में मेरा कोई आसरा।।

गायक – मुकेश कुमार जी।
9660159589}]

Leave a Comment