छोटे से गांव में पीपल की छांव में भजन लिरिक्स | chote se gaon mein peepal ki chhav me lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

छोटे से गांव में,
पीपल की छांव में,
आजा राधा तोहे,
श्याम बुलाए हो,
आजा रे आजा रे,
आजा रे आजा रे।।

जब जब बाजे तोहरी मुरलिया,
राधा नाचे ता ता थैया,
बजते हैं घुंघरू राधा के पांव में,
आजा राधा तोहे,
श्याम बुलाए हो,
आजा रे आजा रे,
आजा रे आजा रे।।

जब जब बाजे राधा की पायलिया,
उड़ उड़ जाए धानी चुनरिया,
छम छम छम छम,
छम छम छम छमा छम,
बजते हैं घुंघरू राधा के पांव में,
आजा राधा तोहे,
श्याम बुलाए हो,
आजा रे आजा रे,
आजा रे आजा रे।।

धरती नाचे अंबर नाचे,
वृंदावन की गलियां नाचे,
छेड़ी है सरगम बहती हवाओं ने,
आजा राधा तोहे,
श्याम बुलाए हो,
आजा रे आजा रे,
आजा रे आजा रे।।

हम सबका है एक सहारा,
तेरे सिवा ना कोई हमारा,
‘हेमेश’ बैठा तेरे चरणों की छांव में,
आजा राधा तोहे,
श्याम बुलाए हो,
आजा रे आजा रे,
आजा रे आजा रे।।

छोटे से गांव में,
पीपल की छांव में,
आजा राधा तोहे,
श्याम बुलाए हो,
आजा रे आजा रे,
आजा रे आजा रे।।

Singer / Upload – Himesh Raj Jabalpur
8817668817}]

Leave a Comment