आये कभी मुसीबत तो ये नाम लिए जा भजन लिरिक्स | aaye kabhi musibat to ye naam liye ja bhajan lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

आये कभी मुसीबत तो,
ये नाम लिए जा,
श्याम सांवरा दया कर,
श्याम सांवरा,
मन में बसा प्रभु को,
हर एक काम किए जा,
श्याम सांवरा दया कर,
श्याम सांवरा।।

तर्ज – दिल जाने जिगर तुझपे।

कोई फिकर ना भय,
जो श्याम का भक्त हो,
घर हो खुशहाल सभी,
श्रद्धालु मस्त हो
हारे को देता सदा तू सहारा,
श्याम नाम रस,
हर एक रोज पिए जा,
श्याम सांवरा दया कर,
श्याम सांवरा।।

शानो शौकत ना ही,
धन की चाहत हो,
छोटी सी कुटिया मेरी,
भक्ति की छत हो,
तू जो हो संग,
मिल जाए सब रंग,
सदमार्ग पे ओ बाबा,
साथ लिए जा,
श्याम सांवरा दया कर,
श्याम सांवरा।।

आये कभी मुसीबत तो,
ये नाम लिए जा,
श्याम सांवरा दया कर,
श्याम सांवरा,
मन में बसा प्रभु को,
हर एक काम किए जा,
श्याम सांवरा दया कर,
श्याम सांवरा।।

Singer – Tara Devi, Deepak Ram}]

Leave a Comment