सम्भालो मुझको सांवरिया मेरा बस तू सहारा है लिरिक्स | sambhalo mujhko sawariya mera bas tu sahara hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

सम्भालो मुझको सांवरिया,
मेरा बस तू सहारा है,
सहारा तू है हारे का,
मेरा भी तू अधारा है,
संभालो मुझको सांवरिया,
मेरा बस तू सहारा है।।

तर्ज – निगाहें फेर क्यों बैठे।

भरोसा तुम पे है मेरा,
तू ही किस्मत बदलता है,
भंवर में नैया है मेरी,
उसी का तू किनारा है,
संभालो मुझको सांवरिया,
मेरा बस तू सहारा है।।

नजारा तेरी शक्ति का,
ये दुनिया कब से देख रही,
मुझे नजरो में लेकर के,
बता दो सबसे प्यारा है,
संभालो मुझको सांवरिया,
मेरा बस तू सहारा है।।

जगत है आज बेढंगा,
संभाला तूने आकर के,
सब्र दिल से है ‘सक्षम’ को,
यकीन तुम पे हमारा है,
संभालो मुझको सांवरिया,
मेरा बस तू सहारा है।।

सम्भालो मुझको सांवरिया,
मेरा बस तू सहारा है,
सहारा तू है हारे का,
मेरा भी तू अधारा है,
संभालो मुझको सांवरिया,
मेरा बस तू सहारा है।।

Singer – Subhash Deewana}]

Leave a Comment