जब भी मांगो श्याम से मांगो भजन लिरिक्स | jab bhi mango shyam se mango lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मोह माया से रिश्ता त्यागो,
जब भी मांगो श्याम से मांगो,
सारे वो गम हरेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
मोह माया से रिश्ता त्यागो।।

तर्ज – चाहूंगा मैं तुझे सांझ।

सुनता है तू दिल की सदा,
आगे तेरे कुछ ना छुपा,
सांवरा मेरे श्याम,
तेरी बार बार जयकार हम करेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
मोह माया से रिश्ता त्यागो।।

विपदा की आए घड़ी,
जोड़ के हाथ दुनिया खड़ी,
सांवरा मेरे श्याम,
सबपे बार बार उपकार वो करेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
मोह माया से रिश्ता त्यागो।।

सुबह के बाद होती है रात,
सुख दुःख संग चलते है साथ,
सांवरा मेरे श्याम,
सब को बार बार भव से वो ही तरेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
मोह माया से रिश्ता त्यागो।।

मोह माया से रिश्ता त्यागो,
जब भी मांगो श्याम से मांगो,
सारे वो गम हरेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
मोह माया से रिश्ता त्यागो।।

Singer – Deepak Ram}]

Leave a Comment