Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
मेरे सांवरे का नाम लेके चलना,
हाथों में केसरिया निशान लेके चलना।।
तर्ज – खाली दिल नहीं जान वी।
हारे का सहारा हरे पीड़ा हज़ार हैं,
जानता है पीड़ा सबकी श्याम सरकार है,
मन में आशा और विश्वास लेके चलना,
हाथों में केसरिया निशान लेके चलना।।
सौंप दे तू डोर मेरे सांवरे के हाथ में,
सांवरा चलेगा तेरे सदा संग साथ में,
पूरी होंगी हर वो आस लेके चलना,
हाथों में केसरिया निशान लेके चलना।।
कोई ना सहारा संगी साथी सब छोड़ दे,
किस्मत के खेल सारे नाते सब तोड़ दे,
संग सांवरा है साथ लेके चलना,
हाथों में केसरिया निशान लेके चलना।।
‘धीर’ तेरी ज़िन्दगी का सार बन जाएगा,
ज़िन्दगी का तेरी वो आधार बन जाएगा,
मन में श्रद्धा और सम्मान लेके चलना,
हाथों में केसरिया निशान लेके चलना।।
मेरे सांवरे का नाम लेके चलना,
हाथों में केसरिया निशान लेके चलना।।
Singer – Nisha Dutt}]