श्याम के द्वार चलो खाटू श्याम भजन लिरिक्स | shyam ke dwar chalo bhajan lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

श्याम के द्वार चलो,

भरोसा कर लो तुम साथ निभाएगा,
सितारों की दुनिया में तुमको ले जाएगा,
कर लो मेरा विश्वास चलो,
श्याम के द्वार चलों,
श्याम के द्वार चलों।।

तर्ज – चाँद के पार चलो।

जब तू हार के जायेगा अपने गले लगाएगा,
जब ये जग ना सुनेगा तब ये तेरी सुनेगा,
मान लो मेरी एक बात चलो,
श्याम के द्वार चलों,
श्याम के द्वार चलों।।

बाबा मेरी नैया हिचकोले है खाये,
बिन पतवार के इसको बाबा तू ही चलाये,
नैया मेरी भाव से पार ले चलो,
श्याम के द्वार चलों,
श्याम के द्वार चलों।।

जबसे खाटू आया जीवन सफल बनाया,
रूठी थी मेरी किस्मत बाबा तूने जगाया,
सुनील को खाटू हर बार ले चलो,
श्याम के द्वार चलों,
श्याम के द्वार चलों।।

भरोसा कर लो तुम साथ निभाएगा,
सितारों की दुनिया में तुमको ले जाएगा,
कर लो मेरा विश्वास चलो,
श्याम के द्वार चलो,
श्याम के द्वार चलों।।

गायक / प्रेषक – सुनिल सोमानी।
9893097943}]

Leave a Comment