तुमसे प्यारा दुनिया में ना लगता कोई और कन्हैया भजन लिरिक्स | tumse pyara duniya me na lagta koi aur kanhaiya lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तुमसे प्यारा दुनिया में,
ना लगता कोई और कन्हैया,
आज दिल की बात जान ले।।

तर्ज – तुमसे बढ़कर दुनिया में।

महिमा तुम्हारी निराली,
भक्तों की करता रूखाली,
तेरे दर से जाए ना कोई खाली,
महिमा तुम्हारी निराली,
तू ही तू रहे इन अखियन में,
रहे ना कोई और कन्हैया,
आज दिल की बात जान ले।।

वर्णन करूँ क्या तुम्हारा,
इतना है तू प्यारा प्यारा,
मस्तियों ने मुझपे घेरा डाला,
वर्णन करूँ क्या तुम्हारा,
सांवली सूरत मोहनी मूरत,
कर गई मुझे विभोर कन्हैया,
आज दिल की बात जान ले।।

यमुना के तट पर बिहारी,
संग में लिए राधे प्यारी,
बजा रहा है मुरली कितनी प्यारी,
यमुना के तट पर बिहारी,
‘संजू’ बरसे प्रेम प्रेम का,
और ना कोई छोर कन्हैया,
आज दिल की बात जान ले।।

तुमसे प्यारा दुनिया में,
ना लगता कोई और कन्हैया,
आज दिल की बात जान ले।।

Singer – Pramod Bansal}]

Leave a Comment