Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
तेरा सांवरे यूँ सहारा मिला,
के तूफा में जैसे किनारा मिला।।
तर्ज – मेरे दोस्त किस्सा ये क्या।
हुआ मुश्किलों से जब मैं परेशा,
दिया सांवरे साथ तूने हमेशा,
हमें प्यार ऐसे तुम्हारा मिला,
के तूफा में जैसे किनारा मिला।।
ग़मे ज़िन्दगी क्या सताएगी उसको,
तेरी रहमतों की मिली आस जिसको,
उसे बस ख़ुशी का नज़ारा मिला,
के तूफा में जैसे किनारा मिला।।
मेरे दर्दे दिल का यही है फ़साना,
दिया दर्द उसी ने जिसे अपना माना,
नहीं कोई तुमसा दोबारा मिला,
के तूफा में जैसे किनारा मिला।।
ज़माने की ठोकर से घबरा गया है,
भटकता ‘तरुण’ तेरे दर आ गया है,
जहाँ हर किसी को सहारा मिला,
के तूफा में जैसे किनारा मिला।।
तेरा सांवरे यूँ सहारा मिला,
के तूफा में जैसे किनारा मिला।।
Singer – Kumar Shanu
Lyricist -Tarun Mishra}]