आँखों को इंतज़ार है सरकार आपका भजन लिरिक्स | aankhon ko intezaar hai sarkar aapka lyrics in hindi

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

आँखों को इंतज़ार है,
सरकार आपका,
ना जाने कब मिलेगा,
दीदार आपका,
आंखो को इंतज़ार है,
सरकार आपका।।

तर्ज – मिलती है जिंदगी में।

आया हूँ तेरे द्वार पर,
मुझको संभालिये,
दर्शन की आस दिल में है,
खाली ना टालिए,
घबरा के दम ना तोड़ दे,
बीमार आपका,
आंखो को इंतज़ार है,
सरकार आपका।।

जी चाहता है आपको,
इक बार देख ले,
डाली से फूल टूटकर,
शायद ना फिर खिले,
जाऊं कहाँ मैं छोड़कर,
दरबार आपका,
आंखो को इंतज़ार है,
सरकार आपका।।

सजदा कबूल हो ना हो,
दर पे पड़ा रहूँ,
मैं तो इस दरबार के,
सन्मुख खड़ा रहूँ,
इक रोज़ छोड़ जाएंगे,
ये संसार आपका,
आंखो को इंतज़ार है,
सरकार आपका।।

आँखों को इंतज़ार है,
सरकार आपका,
ना जाने कब मिलेगा,
दीदार आपका,
आंखो को इंतज़ार है,
सरकार आपका।।

Singer / Upload – Manish Aneja Ji

https://youtu.be/kglZA7JSCkQ}]

Leave a Comment