मुझे ऐसे लो जी थाम के तेरा हो जाऊं भजन लिरिक्स | mujhe aise lo ji tham ke tera ho jaun lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मुझे ऐसे लो जी थाम के तेरा हो जाऊं,
ऐसे रंग में रंग दो श्याम के तेरा हो जाऊं।।

तर्ज – तेरा हो जाऊं।

तेरे चरणों में मैं ज़िन्दगी चाहूँ गुज़ारना,
तुम सामने बैठे रहो मैं चाहूँ निहारना,
मुझे ले चल खाटू धाम के तेरा हो जाऊं,
ऐसे रंग में रंग दो श्याम के तेरा हो जाऊं।।

गर तुम साथ हो मेरे तो किस बात की फिकर,
हर वक़्त अब तो होंठों पे तेरे नाम का ज़िकर,
मुझे और ना कोई काम के तेरा हो जाऊं,
ऐसे रंग में रंग दो श्याम के तेरा हो जाऊं।।

अब तो प्रभु ये ज़िन्दगी तुमपे निसार है,
तुम ही हो मेरी बंदगी बस तुमसे ही प्यार है,
सब छोड़ के ताम और झाम के तेरा हो जाऊं,
ऐसे रंग में रंग दो श्याम के तेरा हो जाऊं।।

मुझे ऐसे लो जी थाम के तेरा हो जाऊं,
ऐसे रंग में रंग दो श्याम के तेरा हो जाऊं।।

Singer & writer – Tinka Soni}]

Leave a Comment