Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
ओ मेरे श्याम बिहारी,
तेरा जब से बना पुजारी,
मैं निहाल हो गया,
मालामाल हो गया।।
क्या कहना है तेरा,
मेरे बाबा खाटू वाले,
संकट बड़े बड़े सभी,
तूने तो पल में टाले,
तू देव है सबसे न्यारा,
बना जब से दास तुम्हारा,
मैं निहाल हो गया,
मालामाल हो गया।।
तेरा वंदन तेरा सुमिरण,
करता हूँ सच्चे मन से,
खाटू जाता हूँ बाबा,
मैं तो नित्य नियम से,
तेरा निशदिन ध्यान लगा के,
बाबा तेरी महिमा गा के,
मैं निहाल हो गया,
मालामाल हो गया।।
कहे ‘सोनू’ तूने तो मेरी,
किस्मत ही बदल डाली,
सारे जमाने की ख़ुशी,
झोली में मेरी डाली,
है अद्भुत तेरी माया,
तेरा जबसे साथ है पाया,
मैं निहाल हो गया,
मालामाल हो गया।।
ओ मेरे श्याम बिहारी,
तेरा जब से बना पुजारी,
मैं निहाल हो गया,
मालामाल हो गया।।
Singer – Navin Joshi}]