तेरे दर पर मैं आई हूं श्याम मेरा साथ निभाना पड़ेगा लिरिक्स | tere dar pe main aayi hoon shyam mera sath nibhana padega lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तेरे दर पर मैं आई हूं श्याम,
मेरा साथ निभाना पड़ेगा,
ठोकरें जग की खाई बहुत,
मुझे पार लगाना पड़ेगा,
तेरे दर पर मैं आयी हूँ श्याम,
मेरा साथ निभाना पड़ेगा।।

तर्ज – जिंदगी प्यार का गीत है।

हारे का तू सहारा बना,
डूबते का किनारा बना,
हारे का तू सहारा बना,
डूबते का किनारा बना,
बनके माझी मेरी नाव को,
भव से पार लगाना पड़ेगा,
तेरे दर पर मैं आयी हूँ श्याम,
मेरा साथ निभाना पड़ेगा।।

कोई साथी ना मेरा यहाँ,
मुझपे हँसता है सारा जहाँ,
कोई साथी ना मेरा यहाँ,
मुझपे हँसता है सारा जहाँ,
आँख से आंसू बहते मेरे,
उन्हें मोती बनाना पड़ेगा,
तेरे दर पर मैं आयी हूँ श्याम,
मेरा साथ निभाना पड़ेगा।।

मेरा जीवन तेरे नाम है,
थामे रखना तेरा काम है,
मेरा जीवन तेरे नाम है,
थामे रखना तेरा काम है,
अंधियारे जीवन में मेरे,
तुम्हे दीपक जलना पड़ेगा,
तेरे दर पर मैं आयी हूँ श्याम,
मेरा साथ निभाना पड़ेगा।।

तेरे दर पर मैं आई हूं श्याम,
मेरा साथ निभाना पड़ेगा,
ठोकरें जग की खाई बहुत,
मुझे पार लगाना पड़ेगा,
तेरे दर पर मैं आयी हूँ श्याम,
मेरा साथ निभाना पड़ेगा।।

Singer – Nisha Soni

https://youtu.be/3DQhA95ihW8}]

Leave a Comment