अब कैसे करूँ मैं तेरा शुक्रिया श्याम भजन लिरिक्स | ab kaise karu main tera shukriya bhajan lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

अब कैसे करूँ मैं तेरा शुक्रिया,
सहारा मुझे श्याम तूने इतना दिया,
सहारा मुझे श्याम तूने इतना दिया।।

तर्ज – एक तू जो मिला।

बिन तुम्हारे ना हालत संभलती मेरी,
सोई किस्मत कभी ना बदलती मेरी,
कोई कर ना सके तूने इतना किया,
कोई कर ना सके तूने इतना किया,
सहारा मुझे श्याम तूने इतना दिया,
सहारा मुझे श्याम तूने इतना दिया।।

दिल के पन्नो पे बाबा तेरा नाम है,
मेरी नस नस में अब तो मेरा श्याम है,
सोते उठते सदा तेरा नाम लिया,
सोते उठते सदा तेरा नाम लिया,
सहारा मुझे श्याम तूने इतना दिया,
सहारा मुझे श्याम तूने इतना दिया।।

है तम्मना यही श्याम इतना करो,
हाथ यूँ ही दया का हमेशा धरो,
‘हर्ष’ खाता हूँ मैं बाबा तेरा दिया,
‘हर्ष’ खाता हूँ मैं बाबा तेरा दिया,
सहारा मुझे श्याम तूने इतना दिया,
सहारा मुझे श्याम तूने इतना दिया।।

अब कैसे करूँ मैं तेरा शुक्रिया,
सहारा मुझे श्याम तूने इतना दिया,
सहारा मुझे श्याम तूने इतना दिया।।

Singer – Rajesh Ji Mahawar}]

Leave a Comment