है ये जिंदगी श्याम तेरे सहारे भजन लिरिक्स | hai ye zindagi shyam tere sahare lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

है ये जिंदगी श्याम तेरे सहारे,
डूबा दे तू चाहे लगा दे किनारे,
है ये जिन्दगी श्याम तेरे सहारे।।

तर्ज – जहाँ ले चलोगे वही मैं चलूँगा।

मैं खा खा के ठोकर,
बहुत थक गया हूँ,
तेरे दर पे आकर,
अब रुक गया हूँ,
जो हो तेरी मर्ज़ी,
जो हो तेरी मर्ज़ी,
ये तू ही विचारे,
है ये जिन्दगी श्याम तेरे सहारे,
है ये जिन्दगी श्याम तेरे सहारे।।

ग़मो के समन्दर में,
मैं रह ना जाऊं,
पकड़ लो ये बाँहें मेरी,
मैं बह ना जाऊं,
बहुत तेज़ है बाबा,
बहुत तेज़ है बाबा,
ग़मो के ये धारे,
है ये जिन्दगी श्याम तेरे सहारे,
है ये जिन्दगी श्याम तेरे सहारे।।

इन आँखों ने देखी,
बहुत दुनियादारी,
मतलब की दुनिया सारी,
मतलब की यारी,
शिकायत ना गैरों से,
शिकायत ना गैरों से,
है अपनों से हारे,
है ये जिन्दगी श्याम तेरे सहारे,
है ये जिन्दगी श्याम तेरे सहारे।।

भरोसा तू ‘कुंदन’ का,
तू ही सहारा,
नहीं साथ औरों का,
है मुझको गवारा,
यही सोच कर आया,
यही सोच कर आया,
शरण में तुम्हारी,
है ये जिन्दगी श्याम तेरे सहारे,
है ये जिन्दगी श्याम तेरे सहारे।।

है ये जिंदगी श्याम तेरे सहारे,
डूबा दे तू चाहे लगा दे किनारे,
है ये जिन्दगी श्याम तेरे सहारे।।

Singer – Anurag Goyal}]

Leave a Comment