बिगड़ी किस्मत को बना दे ऐसा मेरा श्याम है भजन लिरिक्स | bigdi kismat ko bana de aisa mera shyam hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

बिगड़ी किस्मत को बना दे,
ऐसा मेरा श्याम है,
रोते को पल में हँसा दे,
ऐसा मेरा श्याम है,
बिगडी किस्मत को बना दे,
ऐसा मेरा श्याम है।।

तर्ज – दिल ही दिल में ले लिया।

किस पे कब हो जाए खुश ये,
जानता कोई नहीं,
फूल पतझड़ में खिला दे,
ऐसा मेरा श्याम है,
बिगडी किस्मत को बना दे,
ऐसा मेरा श्याम है।।

रास्ता मुश्किल हो फिर भी,
गिरने देता ना कभी,
राहों पे चलना सीखा दे,
ऐसा मेरा श्याम है,
बिगडी किस्मत को बना दे,
ऐसा मेरा श्याम है।।

अपनों से मिलता जो ‘कुंदन’,
घाव इस संसार में,
घाव पे मरहम लगा दे,
ऐसा मेरा श्याम है,
बिगडी किस्मत को बना दे,
ऐसा मेरा श्याम है।।

बिगड़ी किस्मत को बना दे,
ऐसा मेरा श्याम है,
रोते को पल में हँसा दे,
ऐसा मेरा श्याम है,
बिगडी किस्मत को बना दे,
ऐसा मेरा श्याम है।।

Singer – Anjana Ji Arya}]

Leave a Comment