Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
ओ मुरली वाले,
तेरा मनमोहन है नाम,
तेरा खाटू में है धाम,
तेरा प्यारा लगे नाम,
ओ मुरली वालें।।
तर्ज – ओ बाबुल प्यारे।
मैं मूरख तेरा भेद ना जानू,
कैसे तुम्हे रिझाऊं,
ज्ञान तू मुझको ऐसा दे दे,
मैं तेरा बन जाऊं,
कोई जग में ना मेरा,
एक सहारा है तेरा,
मुझको लागि है तेरी लगन,
ओ मुरली वालें।।
सबने मुझको है ठुकराया,
कोई ना अपना बनाया,
भटक भटक कर मैं तो भगवन,
द्वार तुम्हारे आया,
कोई जग में ना मेरा,
एक सहारा है तेरा,
मुझको लागि है तेरी लगन,
ओ मुरली वालें।।
छूट गई आशा ‘पूनम’ की,
भूल गए सब अपने,
‘बिन्नू’ रूठ गए क्यों भगवन,
तुम ही हो प्रभु अपने,
कोई जग में ना मेरा,
एक सहारा है तेरा,
मुझको लागि है तेरी लगन,
ओ मुरली वालें।।
ओ मुरली वाले,
तेरा मनमोहन है नाम,
तेरा खाटू में है धाम,
तेरा प्यारा लगे नाम,
ओ मुरली वालें।।
Singer – Poonam Ji Sharma}]