तू दवा दे हमें या जहर बात सुन लो ये श्याम मगर लिरिक्स | tu dava de hame ya jahar lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तू दवा दे हमें या जहर,
बात सुन लो ये श्याम मगर,
हम तेरे आसरे,
ऐ मेरे सांवरे,
छोड़ देना ना बीच डगर,
तू दवा दें हमे या जहर।।

तर्ज – ऐ मालिक तेरे बन्दे हम।

चाहे कांटे कांटे ही मिले,
चाहे पाँव हमारे छीले,
कुछ नहीं हमको गम,
जब तेरे साथ हम,
चाहे कीतनी भी मुश्किल मिले,
सर पे हाथ है तेरा अगर,
हमको मंजूर है हर डगर,
हम तेरे आसरे,
ऐ मेरे सांवरे,
छोड़ देना ना बीच डगर,
तू दवा दें हमे या जहर।।

जो भी तूने दिया सांवरे,
वो ही मैंने लिया सांवरे,
मेरा कुछ भी नहीं,
तेरी किरपा से ही,
मैं तो अब तक जिया सांवरे,
करना इतनी तू और मेहर,
रखना मुझ पे तू अपनी नजर,
हम तेरे आसरे,
ऐ मेरे सांवरे,
छोड़ देना ना बीच डगर,
तू दवा दें हमे या जहर।।

तेरे चरणों में है जिंदगी,
करनी है अब तेरी बंदगी,
चाहे सुख दे या गम,
अब तेरी शरणी हम,
तेरे हाथ मैं अपनी ख़ुशी,
अब तो ले चल हमें तू जिधर,
तेरे हाथो में जीवन सफर,
हम तेरे आसरे,
ऐ मेरे सांवरे,
छोड़ देना ना बीच डगर,
तू दवा दें हमे या जहर।।

तू दवा दे हमें या जहर,
बात सुन लो श्याम,
हम तेरे आसरे,
ऐ मेरे सांवरे,
छोड़ देना ना बीच डगर,
तू दवा दें हमे या जहर।।

Singer – Vishal Sanwariya}]

Leave a Comment