ओ खाटू वाले कर दो मेरा काम रे भजन लिरिक्स | o khatu wale kar do mera kaam re lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

ओ खाटू वाले,
कर दो मेरा काम रे,
रात दिन जपूँ मैं तो,
तेरा नाम रे,
ओ खाटु वाले,
कर दो मेरा काम रे।।

दीनो के तुम सेठ साँवरे,
हारे के तुम साथी,
जिसने तेरी अलख जगाई,
उसकी विपदा काटी,
मैं भी हार के आया,
बाबा तेरे धाम रे,
ओ खाटु वाले,
कर दो मेरा काम रे।।

दुनिया में तेरी करुणा के,
मैंने बहुत सुने है चर्चे,
अपने प्रेमी को बाँटे,
तू हाथों हाथ पर्चे,
करुणानिधि हाथ,
इस सेवक का थाम रे
ओ खाटु वाले,
कर दो मेरा काम रे।।

काम कोई ऐसा मुश्किल नाही,
जो तू कर ना पावे,
तेरे भरोसे दूर दूर से,
प्रेमी दौड़े आवे,
‘रूबी रिधम’ की अर्ज़ी,
तू सुन ले श्याम रे,
ओ खाटु वाले,
कर दो मेरा काम रे।।

ओ खाटू वाले,
कर दो मेरा काम रे,
रात दिन जपूँ मैं तो,
तेरा नाम रे,
ओ खाटु वाले,
कर दो मेरा काम रे।।

Singer – Janvi Aggarwal}]

Leave a Comment