प्रेम करले सांवरे से जिंदगी बन जाएगी भजन लिरिक्स | prem karle saware se zindagi ban jayegi lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

प्रेम करले सांवरे से,
जिंदगी बन जाएगी,
क्यों फिकर करता है तेरी,
भावना रंग लाएगी।।
बोलो श्याम श्याम श्याम,
बोलो श्याम श्याम श्याम।

भावना से श्याम रीझे,
भावना ही भक्ति है,
भावना जिनकी प्रबल है,
उनमे प्रभु की शक्ति है,
धीरे धीरे आत्मबल की,
शक्ति बढ़ती जाएगी,
क्यों फिकर करता है तेरी,
भावना रंग लाएगी।।
बोलो श्याम श्याम श्याम,
बोलो श्याम श्याम श्याम।

प्रेम का रिश्ता प्रभु से,
ज्यूँ ज्यूँ बढ़ता जाएगा,
उतना ही तू श्याम के,
नज़दीक आता जाएगा,
सामना होगा प्रभु से,
वो घड़ी भी आएगी,
क्यों फिकर करता है तेरी,
भावना रंग लाएगी।।
बोलो श्याम श्याम श्याम,
बोलो श्याम श्याम श्याम।

दिल के तारों में बंधे बिन,
श्याम आ सकते नहीं,
लाख तुम कोशिश करलो,
उनको पा सकते नहीं,
सामना होगा प्रभु से,
वो घड़ी भी आएगी,
क्यों फिकर करता है तेरी,
भावना रंग लाएगी।।
बोलो श्याम श्याम श्याम,
बोलो श्याम श्याम श्याम।

प्रेम करके देख बन्दे,
सांवरा मिल जाएगा,
‘बिन्नू’ कहता नाम तेरा,
श्याम से जुड़ जाएगा,
एक दिन तेरे तराने,
सारी दुनिया गाएगी,
क्यों फिकर करता है तेरी,
भावना रंग लाएगी।।
बोलो श्याम श्याम श्याम,
बोलो श्याम श्याम श्याम।

प्रेम करले सांवरे से,
जिंदगी बन जाएगी,
क्यों फिकर करता है तेरी,
भावना रंग लाएगी।।
बोलो श्याम श्याम श्याम,
बोलो श्याम श्याम श्याम।

स्वर – पंकज जी मोदी।}]

Leave a Comment