Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
भरोसा कर ले भगवन का,
तुझे धोखा नही होगा,
ये जीवन बीत जाएगा,
तुझे रोना नही होगा।।
कभी सुख है कभी दुख है,
ये जीवन धूप है छाया,
ना कर अभिमान तू धन का,
ये पल दो पल की माया है,
भरोंसा कर ले भगवन का,
तुझे धोखा नही होगा।।
जो सुख आए तो हस लेना,
जो दुःख आए तो सह लेना,
सुनाना और किसी को ना,
गुरुजी को सुना देना,
भरोंसा कर ले भगवन का,
तुझे धोखा नही होगा।।
ना कर अभिमान तू धन का,
ना तेरे साथ जाएगा,
ना जाएगा ये रत हाथी,
नाम एक साथ जाएगा,
भरोंसा कर ले भगवन का,
तुझे धोखा नही होगा।।
ये बचपन खेल में खोया,
जवानी नींद में सोया,
बुढ़ापा देखकर रोया,
प्रभु अब आसरा तेरा,
भरोंसा कर ले भगवन का,
तुझे धोखा नही होगा।।
भरोसा कर ले भगवन का,
तुझे धोखा नही होगा,
ये जीवन बीत जाएगा,
तुझे रोना नही होगा।।}]