Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
करनी है आज दिल की बात सांवरे,
आए तेरे भगत तेरे द्वार सांवरे,
करनी है आज दिल की बात साँवरे।।
तर्ज – पलकों का घर तैयार।
अपने गले लगा ले बाबा,
अपनी बाँह फैला के,
पल पल बाबा हार रहा हूँ,
तू ही राह दिखा दे,
मेरा तुझपे बड़ा ही,
ऐतबार सांवरे,
करनी है आज दिल की बात साँवरे।।
जुल्मी बड़ा जहाँ है बाबा,
तुझ से कुछ ना छुपा है,
आँखों के इक इक आंसू में,
सारा हाल लिखा है,
ये दिल कर रहा है,
फरियाद सांवरे,
करनी है आज दिल की बात साँवरे।।
कभी है जलता कभी है बुझता,
दीपक तेरे द्वारे,
जीवन की बाती है बाबा,
अब तो तेरे हवाले,
ये दिल कर रहा है,
फरियाद सांवरे,
करनी है आज दिल की बात साँवरे।।
करनी है आज दिल की बात सांवरे,
आए तेरे भगत तेरे द्वार सांवरे,
करनी है आज दिल की बात साँवरे।।}]