खाटू का सरदार है बड़ा असरदार है भजन लिरिक्स | khatu ka sardar hai bada asardar hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

खाटू का सरदार है,
बड़ा असरदार है,
दिल से रिझाकर देखो,
बड़ा दिलदार है।।

जो भी आए शरण श्याम की,
बांह पकड़ ले उसकी,
जीवन के तुफानो में फिर,
नाव कभी ना अटकी,
भव से तारणहार है,
बड़ा असरदार है,
दिल से रिझाकर देखो,
बड़ा दिलदार है।।

इस कलयुग में श्याम नाम का,
बज रहा देखो डंका,
एक बार दर जाकर देखो,
मिट जाएगी शंका,
दिनों का दातार है,
बड़ा असरदार है,
दिल से रिझाकर देखो,
बड़ा दिलदार है।।

जब कोई प्रेमी सुख दुःख माहि,
दिल से इसे बुलावे,
हाथों में ले मोर छड़ी,
ये लिले चढ़के आवे,
ये लिले असवार है,
बड़ा असरदार है,
दिल से रिझाकर देखो,
बड़ा दिलदार है।।

सेठों का ये सेठ अनूठा,
करता वारे न्यारे,
दोनों हाथ लुटावे ‘रोमी’,
ये अपने भंडारे,
भर देता भंडार है,
बड़ा असरदार है,
दिल से रिझाकर देखो,
बड़ा दिलदार है।।

खाटू का सरदार है,
बड़ा असरदार है,
दिल से रिझाकर देखो,
बड़ा दिलदार है।।

गायक – रोमी जी।}]

Leave a Comment