Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
हमें श्याम तुमसे बहुत प्यार है,
तेरे सिवा कुछ भी ना,
तेरे सिवा कुछ भी ना दरकार है,
हमें श्याम तुमसें बहुत प्यार है।।
तर्ज – बहुत प्यार करते है।
मोहब्बत तुम्ही से,
इबादत तुम्ही से,
है हम प्रेमियों की,
हिफाजत तुम्ही से,
तेरे जैसे दिलबर की,
तेरे जैसे दिलबर की दरकार है,
हमें श्याम तुमसें बहुत प्यार है।।
तुमने अगर जो,
ठुकराया प्यारे,
बोलो जियें फिर,
किसके सहारे,
तेरे ही करम से ये,
तेरे ही करम से ये परिवार है,
हमें श्याम तुमसें बहुत प्यार है।।
‘रसिक’ तेरा ना,
एहसान भूले,
भूले जमाना चाहे,
तेरा दर ना भूले,
मुस्कान मेरी,
मुस्कान मेरी तेरा द्वार है,
हमें श्याम तुमसें बहुत प्यार है।।
हमें श्याम तुमसे बहुत प्यार है,
तेरे सिवा कुछ भी ना,
तेरे सिवा कुछ भी ना दरकार है,
हमें श्याम तुमसें बहुत प्यार है।।
Singer – Teena Bhalotia}]