दीनो का है साथी और हारे का सहारा भजन लिरिक्स | dino ka hai saathi aur haare ka sahara lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

दीनो का है साथी,
और हारे का सहारा,
श्याम हमारा,
बाबा श्याम हमारा,
श्याम हमारा,
बाबा श्याम हमारा।।

तर्ज – सारी दुनिया प्यारी पर तू है।

कभी कभी लगता है शायद,
डूब रही मेरी नैया है,
लेकिन फिर एहसास है होता,
मेरे साथ कन्हैया है,
बनकर मेरा मांझी,
ये देता है किनारा,
श्याम हमारा,
बाबा श्याम हमारा,
श्याम हमारा,
बाबा श्याम हमारा।।

बातें करना ताने देना,
दुनिया की ये फ़ितरत है,
ना-समझों को क्या मालुम,
ये श्याम नाम की दौलत है,
श्याम कृपा से ही है,
मेरे जीवन में उजियारा,
श्याम हमारा,
बाबा श्याम हमारा,
श्याम हमारा,
बाबा श्याम हमारा।।

जब जब बैरी जग वालों ने,
नीचा मुझे दिखाया है;
तब तब मेरे बाबा ने,
दिल में विश्वास जगाया है,
‘चेतन’ का बन साथी,
इस बगिया को संवारा,
श्याम हमारा,
बाबा श्याम हमारा,
श्याम हमारा,
बाबा श्याम हमारा।।

दीनो का है साथी,
और हारे का सहारा,
श्याम हमारा,
बाबा श्याम हमारा,
श्याम हमारा,
बाबा श्याम हमारा।।

स्वर – चेतन जयसवाल।}]

Leave a Comment