मेरे संग संग चलता मेरा खाटू वाला श्याम भजन लिरिक्स | mere sang sang chalta mera khatu wala shyam lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मेरे संग संग चलता मेरा,
 खाटू वाला श्याम,
लिया जब से मैंने मैंने,
ओ बाबा तेरा नाम,
मेरें संग संग चलता मेरा,
खाटू वाला श्याम।।

तर्ज – मेरे संग संग आया तेरी यादों।

तेरी गली से जब मैं निकला,
तब से ही मेरा भाग्य है बदला,
मैं तो अकेला था मेरे बाबा,
अब ना रहा अकेला,
मेरें संग संग चलता मेरा,
खाटू वाला श्याम।।

कैसे बताऊँ क्या ना किया है,
सब कुछ तुमने मुझको दिया है,
और नही इस जग में दूजा,
सांवरिया अलबेला,
मेरें संग संग चलता मेरा,
खाटू वाला श्याम।।

तेरी बदौलत क्या ना मिला है,
श्याम का ये परिवार मिला है,
‘श्याम’ कहे जो ख़तम ना होगा,
ये ऐसा है मेला,
मेरें संग संग चलता मेरा,
खाटू वाला श्याम।।

मेरे संग संग चलता मेरा,
खाटू वाला श्याम,
लिया जब से मैंने मैंने,
ओ बाबा तेरा नाम,
मेरें संग संग चलता मेरा,
खाटू वाला श्याम।।

स्वर – रवि बेरीवाल जी।}]

Leave a Comment