तेरा भरोसा है तेरा ही सहारा है भजन लिरिक्स | tera hi bharosa hai tera hi sahara hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

तेरा भरोसा है तेरा ही सहारा है,
सुनो सांवरे लाज रख लो मेरी,
सुनो सांवरे लाज रख लो मेरी।।

तर्ज – ये रेशमी जुल्फे ये शरबती।

मैंने जग पे भरोसा बहुत ही किया,
मुझको पग पग पे सबने है धोखा दिया,
जग वालों से हार के मैं,
आया तेरे द्वार पर मैं,
सुनो सांवरे लाज रख लो मेरी,
सुनो सांवरे लाज रख लो मेरी।।

दिल के तारों को तुमसे है जोड़ लिया,
सारी दुनिया की माया को छोड़ दिया,
अपना बना लो साँवरिया,
साथ निभा दो साँवरिया,
सुनो सांवरे लाज रख लो मेरी,
सुनो सांवरे लाज रख लो मेरी।।

अपने खाते में मेरा भी नाम लिख दो,
तेरी चौखट पे जीवन की शाम लिख दो,
‘चोखानी’ अरदास करें,
तेरे दर पर शीश धरे,
सुनो सांवरे लाज रख लो मेरी,
सुनो सांवरे लाज रख लो मेरी।।

तेरा भरोसा है तेरा ही सहारा है,
सुनो सांवरे लाज रख लो मेरी,
सुनो सांवरे लाज रख लो मेरी।।

स्वर – पंकज पंडित जी।
लेखक – श्री प्रमोद चोखानी जी।}]

Leave a Comment