Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
सांवरिया सरकार,
सांवरिया हाय सांवरिया,
कैसा ये जादू तूने किया रे,
लगता नहीं है मेरा जिया रे,
सांवरिया हाय सांवरिया।।
तर्ज – ओ रे पिया।
मेरा दिल दीवाना हुआ,
प्रेम में तेरे,
नजरे हमारी तुझपे ही ठहरे,
रोग ये कैसा तूने दिया रे,
अहसास मीठा मीठा,
मैंने किया रे,
सांवरिया हाय सांवरिया।।
तेरी मुस्कराहट तेरा,
मुरली बजाना,
रातों को चुपके से,
सपनो में आना,
निकला सांवरिया,
तू छलिया रे,
रंगीला है तू रंग रसिया रे,
सांवरिया हाय सांवरिया।।
घडी घड़ी हर घडी,
तेरा ख्याल है,
होश खुद का ना रहा,
मेरा ये हाल है,
जबतक ना देखें तुझे,
ये अंखिया रे,
बैचैन रहता तुम बिन,
मेरा हिया रे,
सांवरिया हाय सांवरिया।।
सांवरिया हाय सांवरिया,
कैसा ये जादू तूने किया रे,
लगता नहीं है मेरा जिया रे,
सांवरिया हाय सांवरिया।।
स्वर – राहुल सांवरा।}]