Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
सांवरिया से मिलने हम,
खाटू जी जायेंगे,
ग्यारस तो आने दो,
ग्यारस तो आने दो।।
तर्ज – सावन को आने दो।
भक्तो की देखो कतारे,
आए निशान लेके सारे,
रींगस से पैदल चलकर,
आते है भक्त ये प्यारे,
आया कोई दिल्ली से,
कोई कलकत्ता से,
कोई गुजरात से,
ग्यारस तो आने दो,
ग्यारस तो आने दो।।
तेरे सिंगार का दर्शन,
करते नसीबों वाले,
आके तुम्हारे दर पे,
पीते है भक्ति के प्याले,
तुझे खीर चूरमे का,
हम भोग लगाएंगे,
इच्छा फल पायेंगे,
ग्यारस तो आने दो,
ग्यारस तो आने दो।।
मांगे जो बाबा से मिलकर,
देता वो भर भर झोली,
करता मुरादे वो पूरी,
आए जो आस ले अधूरी,
जो मन में इच्छा हो,
वो बात बता देना,
इस दर का क्या कहना,
ग्यारस तो आने दो,
ग्यारस तो आने दो।।
सांवरिया से मिलने हम,
खाटू जी जायेंगे,
ग्यारस तो आने दो,
ग्यारस तो आने दो।।
Singer – Deepak Sawariya}]