दुख मिट जाये जीवन का सुख साथ रहता है भजन लिरिक्स | dukh mit jaye jivan ka shyam bhajan lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

दुख मिट जाये जीवन का,
सुख साथ रहता है,
जो रोज़ सवेरे उठके,
जय श्री श्याम कहता है।।

तर्ज – दिल दीवाने का डोला।

बिन बोले ये सुन लेता,
दुखड़े सबके हर लेता,
जो इसके दर पे आये,
उसको तो हर सुख देता,
हर श्याम प्रेमी के बाबा,
हर पल साथ रहता है,
जो रोज़ सवेरे उठके,
जय श्री श्याम कहता है।।

इक बार जो खाटु आता,
वो श्याम कृपा है पाता,
किरपा कर देता इतनी,
बन जाता श्याम नाता,
हारे का बनता साथी,
खुशिया हज़ार देता है,
जो रोज़ सवेरे उठके,
जय श्री श्याम कहता है।।

हर जनम तुझे ही पाऊ,
श्री श्याम भजन नित गाऊ,
तू किरपा इतनी करदे,
मैं खाटु में बस जाऊ,
अपने भक्तो के दुख को,
दीनानाथ सहता है,
जो रोज़ सवेरे उठके,
जय श्री श्याम कहता है।।

चाहे छुटे संगी सारे,
हो जाये अपने न्यारे,
चिंता की फिकर नही है,
जब तुम हारे के सहारे,
तुझसा ना है दातारी,
ये ”अविनाश” कहता है,
जो रोज़ सवेरे उठके,
जय श्री श्याम कहता है।।

दुख मिट जाये जीवन का,
सुख साथ रहता है,
जो रोज़ सवेरे उठके,
जय श्री श्याम कहता है।।

Singer – Mohini Sharma
– Music & Sent By –
Avinash Dadhich
9587011104}]

Leave a Comment