Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
अपनी हर एक सांस लेंगे,
सांवरे तेरे लिए,
दिल दिया है जान भी देंगे,
सांवरे तेरे लिए।।
तर्ज – हर करम अपना करेंगे।
एक दिन जब हार के,
मैं दर पे तेरे आया था,
तूने उस पल ही मुझे,
अपने गले से लगाया था,
हाँ लगाया था,
हर कदम अपना रखेंगे,
सांवरे तेरे लिए,
दिल दिया हैं जान भी देंगे,
सांवरे तेरे लिए।।
तू हमारे साथ है,
तो डरने की क्या बात है,
श्याम का परिवार हम,
सुख शांति अब दिन रात है,
दिन रात है,
हम जियेंगे और मरेंगे,
सांवरे तेरे लिए,
दिल दिया हैं जान भी देंगे,
सांवरे तेरे लिए।।
अपनी हर एक सांस लेंगे,
सांवरे तेरे लिए,
दिल दिया है जान भी देंगे,
सांवरे तेरे लिए।।
Singer – Deepak Jain}]