दे दे थोड़ा प्यार तेरा क्या घट जाएगा श्याम भजन लिरिक्स | de de thoda pyar tera kya ghat jayega lyrics in hindi

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

दे दे थोड़ा प्यार,
तेरा क्या घट जाएगा।

तर्ज – सजे मत श्याम नजर।

श्लोक – सबसे बड़े धनवान तुम्ही हो,
मुरली वाले श्याम तुम्ही हो,
आया हूँ तेरे दर पे,
झोली है पसारा,
प्यार की एक नजर,
डाल दे मुझ पर,
दे दे बाबा सहारा।।

दे दे थोड़ा प्यार,
तेरा क्या घट जाएगा,
सांवरे सलोने,
सांवरे सलोने,
मेरा काम पट जाएगा,
दे दे थोडा प्यार,
तेरा क्या घट जाएगा।।

दुनिया को छोड़ मैंने,
तुझको पुकारा,
तेरा ही भरोसा ही मुझे,
तेरा ही सहारा,
हँसेगा जमाना,
हँसेगा जमाना,
जो तू आज नट जाएगा,
दे दे थोडा प्यार,
तेरा क्या घट जाएगा।।

दानी है दयालु तू तो,
लखदातार है,
माया है अपार तेरी,
पाया नहीं पार है,
देख एक बार,
देख एक बार,
मेरा पाप कट जाएगा,
दे दे थोडा प्यार,
तेरा क्या घट जाएगा।।

तारे है अनेको पापी,
प्यार की निगाहों से,
मेरा भी भंडार,
भरपूर है गुनाहो से,
सुनोगे तो आपका,
सुनोगे तो आपका,
कलेजा फट जाएगा,
दे दे थोडा प्यार,
तेरा क्या घट जाएगा।।

देते हो सभी मैं भी,
आज लेके जाऊंगा,
भर ‘लख्खा’ की झोली,
श्याम तेरे गुण गाऊंगा,
आज ना बिहारी,
आज ना बिहारी,
खाली हाथ हट जाएगा,
दे दे थोडा प्यार,
तेरा क्या घट जाएगा।।

दे दे थोड़ा प्यार,
तेरा क्या घट जाएगा,
सांवरे सलोने,
सांवरे सलोने,
मेरा काम पट जाएगा,
दे दे थोडा प्यार,
तेरा क्या घट जाएगा।।

Singer : Lakhbir Singh Lakkha}]

Leave a Comment