ओम जय क्षिप्रा मैया आरती लिरिक्स | om jai shipra maiya aarti lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

ओम जय क्षिप्रा मैया,

श्लोक – ओम पय:स्वतीय विद्महे,
उत्तर वाहिनी धीमहि,
तन्नो मां क्षिप्रा प्रचोदयात्।

ओम जय क्षिप्रा मैया,
मैया जय क्षिप्रा मैया,
तुम हो मोक्ष प्रदायिनी,
पय:स्वती मैया,
ॐ जय क्षिप्रा मैया।।

जिस पर कृपा तुम्हारी,
आनंद वही पाता,
भक्ति इसी जगत में,
वो नर पा जाता,
ॐ जय क्षिप्रा मैया।।

जो जन पितरो का तर्पण,
तेरे तट करता,
पितृ वही सहज में,
मुक्ति को पाता,
ॐ जय क्षिप्रा मैया।।

बारह बरस में मैया,
लगें कुम्भ मैला,
संत समागम होता,
पुण्य घड़ी बैला,
ॐ जय क्षिप्रा मैया।।

मन निर्मल हो जाता,
शरण तेरी जो आता,
पावन महिमा तेरी,
नागर है लिखता,
ॐ जय क्षिप्रा मैया।।

आरती मात तुम्हारी,
भाव से जो गाता,
महाकाल की नगरी में,
जन्म वही पाता,
ॐ जय क्षिप्रा मैया।।

ॐ जय क्षिप्रा मैया,
मैया जय क्षिप्रा मैया,
तुम हो मोक्ष प्रदायिनी,
पय:स्वती मैया,
ॐ जय क्षिप्रा मैया।।

स्वरचित – पंडित मनोज नागर।
9893377018

Leave a Comment