नाम तेरा रटे रात दिन राधिका भजन लिरिक्स | naam tera rate raat din radhika lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

नाम तेरा रटे,
रात दिन राधिका,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये।।

तर्ज – हुई आँख नम।

आप जब से गए,
कुछ खबर भी ना की,
भूलने में हमें कुछ,
कसर भी ना की,
कब तलक यूँ जले,
रात दिन राधिका,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये।।

सूनी सूनी गली,
बाग पनघट लगे,
हर घड़ी श्याम ही,
श्याम की रट लगे,
दर्द कितना सहे,
रात दिन राधिका,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये।।

एक पल भी बिछड़ कर,
ना जीना मुझे,
विष ना कोई ‘अनुज’,
अब तो पीना मुझे,
कैसे तिल तिल घटे,
रात दिन राधिका,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये।।

नाम तेरा रटे,
रात दिन राधिका,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये।।

Singer – Satyendra Pathak

Leave a Comment